• rd singh posted an update 6 years ago

    #पादाकुलक छंद-

    मोदी तो है रणवीर हुआ।
    वीरों का मनबल उच्च हुआ।।
    सब हिन्द केसरी उछल पड़े।
    अरि की छाती पर दहल पड़े।।

    मारा गृह में घुसकर उसको।
    ललकार लगी छूने नभ को।।
    भारत वीरों ने दहलाया।
    भौं-भौं से कू-कू पर आया।।

    फिर पूँछ हिलाई थोड़ी-सी।
    दाँतों की हरकत भोंड़ी-सी।।
    हल्के से फूँका, गेर दिया।
    कुत्ते – सा मारा ढेर किया।।

    *******२८०२२०१९*******
    स्वरचित-
    ऋतुदेव सिंह ‘ऋतुराज’
    गाजियाबाद