• SHIVAM NISHAD posted an update 6 years, 4 months ago

    पक्षियों की सेवा के लिए लगाये जलपात्र

    जब आप कोई अच्छा कार्य करते हे तो खुद ऊपर वाला आपकी सहायता करता हे। जब भी कोई कार्य आप शुरू करेगे, सबसे पहले उसकी लोग निन्दा ही करेगे, क्योंकि वो लोग नही चाहते की आप आगे बड़ कर कोई अच्छा कार्य करे। ईश्वर ने अगर आपको चुना हे अच्छे कार्य के लिए तो वो आपका सोभाग्य और पूर्व जन्म के अच्छे कर्मो को देखते हुए चुना हे। आप उन निन्दा करने वालो को फिकर ना करे, ये वही लोग होंगे जो कार्य को बड़ता और सफल होता देख आगे चल कर आपका सहयोग करेगे। आपको बस कार्य करने की शुरुआत करना हे। बाकि आपके अच्छे कार्य की सहायता के लिए खुद ईशवर आपका साथ देंगे।
    हम जीवन में कितनी भी जुगत लगा ले, कितनी दोलत कमाले लेकिन अपने अच्छे कर्म और नि:स्वार्थ भाव से की गयी सच्ची सेवा ही जीवन की मूल पूंजी हे।
    गर्मी शुरू होने वाली है और आप यह भी जानते हे की गर्मी शुरु होते ही इंसानों का जल के बिना क्या हाल होता हे। जबकि हम पर्याप्त पानी ना होने पर किसी से मांग कर भी पी सकते हे।
    लेकिन ये बेजुबा पक्षी…….?
    क्या आपने कभी इनके बारे में सोचा हे ये गर्मी में कहा से पानी पीते होंगे। क्या हे इनके जल स्त्रोत…..? गर्मी शुरू होते ही सारे जलस्त्रोत सुखा जाते हे। हर साल सेकड़ो पक्षी सिर्फ शुद्ध पानी के आभाव में दम तोड़ देते हे।
    क्या आप इनके लिए कुछ करना चाहते हे….! तो आपको बस के पक्षी जलपात्र अपनी छत पर रखना हे, और संभव हो सके तो कुह अन्न के दाने भी आस पास डाले ताकि पक्षियों को गर्मी में दाने और पानी के लिए भटकना ना पड़े। आप का ये छोटा सा सहयोग कई पक्षियों की जान बचा सकता हे। किसी गरीब को पेसे देने से पहले पक्षियों के लिए आप जलपात्र जरुर लगाये।
    हो सकता हे आपको ये परमार्थ का कार्य करते देख आपके पडोसी, मित्र और आपके मिलने वाले आपसे कुछ सीखे और खुद इस कार्य को करने के लिए आगे आये।
    [bpfb_images]
    47_0-31814700-1509957673_dsc03272.jpg
    [/bpfb_images]

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now